Rescue of Girl in Delhi: मानसिक रूप से बीमार मां के अत्याचार से पुलिस ने 6 साल की बच्ची को बचाया

पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक छह साल की बच्ची को उसकी मानसिक रूप से बीमार मां के अत्याचार से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक सफल अभियान चलाया। प
पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक छह साल की बच्ची को उसकी मानसिक रूप से बीमार मां के अत्याचार से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक सफल अभियान चलाया। पिछले कई महीनों से बच्ची को उसकी मां द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की मदद से बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां उसकी चिकित्सा जांच और देखभाल की जा रही है। वहीं, बच्ची की मां को इलाज के लिए इहबास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला पर आरोप है कि वह अपनी बेटी को पर्याप्त भोजन नहीं देती थी और कई बार उसे सजा के तौर पर बिना कपड़ों के घर के बाहर खड़ा कर देती थी। इस मामले में महिला का पति पांच वर्ष पहले उसे छोड़कर चला गया था, जिससे महिला की मानसिक स्थिति और भी बिगड़ गई थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले नौ महीनों से घर से चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाजें आती थीं, लेकिन बच्ची डरी हुई थी और अपनी मां के खिलाफ कुछ नहीं बोलती थी।
पड़ोसियों ने कई बार महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह खुदकुशी की धमकी देने लगती थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने जीटीबी एन्क्लेव थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस ने कई बार महिला के घर का दौरा किया, लेकिन बच्ची ने हमेशा डर के मारे कुछ नहीं कहा। हाल ही में एक पड़ोसी ने महिला के अत्याचार का वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस को सौंपा। इस वीडियो में बच्ची कमजोर अवस्था में बिना कपड़ों के दिखाई दे रही थी, जिसने पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर किया।









