Sawan Rashifal 2026: सावन का पवित्र महीना कल से शुरू, इन 5 राशियों पर रहेगी पूरे महीने भोलेनाथ की कृपा

सावन राशिफल 2026: कल, 30 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू
सावन राशिफल 2026: कल, 30 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू होता है, जो पूर्णिमा पर समाप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस महीने के दौरान भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, जिसमें शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगा जल, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। इस प्रकार की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें चार सावन सोमवार भी आएंगे। इसके अतिरिक्त, सावन के दौरान कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा, जिससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होने की संभावना है। आइए जानते हैं सावन महीने की भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के लोगों को हर कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। पूरे सावन के दौरान मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और भगवान शिव की विशेष कृपा से धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए भी सावन का यह महीना बहुत ही शुभ और पवित्र साबित हो सकता है। इस दौरान आपके सपने पूरे होंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वाहन और नए मकान का सपना पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर भी मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना अच्छा रहेगा। भगवान शिव की विशेष कृपा से मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। अधूरे कार्यों में गति आएगी और धन संबंधी परेशानियों का समाधान होगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं।











