Security Alert on Bengal-Jharkhand Border: वीरभूम में भारी मात्रा में मिला बारूद, 14,400 जिलेटिन स्टिक-डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी स्टोन इंडस्ट्रियल एरिया में हाल ही में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया ह
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी स्टोन इंडस्ट्रियल एरिया में हाल ही में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। नलहाटी क्षेत्र झारखंड के पाकुड़ जिले से सटा हुआ है, जहां से लोगों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही निरंतर होती रहती है। इस घटना को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात लक्षनमारा गांव में छापेमारी की, जिसमें एक खाली मकान से लगभग 1,800 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 14,400 जिलेटिन स्टिक, बड़ी संख्या में डेटोनेटर और विस्फोटक बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह मकान सुरजीत हेम्ब्रम का है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। बरामद सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
इस बीच, दो दिन पहले ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने भी नलहाटी स्टोन इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी की थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन बरामदियों के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा निगरानी को बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी है। झारखंड पुलिस भी सीमा से सटे होने के कारण स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं, क्योंकि यह क्षेत्र अवैध गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। सुरक्षा बलों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इन विस्फोटकों का उपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में न किया जाए।











