Security Measures in Kanpur: सावन में भोलेनाथ के दर्शन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम

सावन के महीने में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सु
सावन के महीने में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1500 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीएसी, जल पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जाएगा। मंदिर में पहुंचने से पहले भक्तों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर और घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां दो कंपनी पीएसी, लगभग 400 पुलिसकर्मी, 10 से 12 थाना प्रभारी, चार एसीपी, दो एडीसीपी, 50 महिला पुलिसकर्मी, दो ड्रोन और 200 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जल पुलिस भी घाटों पर तैनात रहेगी। मंदिर के बाहर बेरीकेडिंग की जा रही है।
शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों, जिनमें सिद्धनाथ मंदिर, बनखंडेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर, खेरेपति मंदिर, नागेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर बिठूर, जलेश्वर मंदिर मस्वानपुर, भोलेश्वर मंदिर बर्रा, सेनपश्चिम पारा में महादेवन मंदिर समेत दर्जनों मंदिर शामिल हैं, वहां भी मेटल डिटेक्टर के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सावन के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना लागू की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।









