Rampur Bushahar News: शिवान से सराहन सड़क की स्थिति चिंताजनक, ग्रामीणों में आक्रोश

रामपुर बुशहर के कुमारसैन क्षेत्र में बड़ागांव पंचायत के अंतर्गत शिवान से सराहन गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यह सड़क लगभग 5 किलोमीटर लं
रामपुर बुशहर के कुमारसैन क्षेत्र में बड़ागांव पंचायत के अंतर्गत शिवान से सराहन गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यह सड़क लगभग 5 किलोमीटर लंबी है और इसमें जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी टारिंग और बिखरे पत्थर हैं, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी बिगड़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने इस सड़क की लंबे समय से मरम्मत न होने पर चिंता जताई है। प्रवेश नलवा, राजेश नलवा, विपुल मेहता, सितु वर्मा, बलवंत चौहान और नमन वर्मा जैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बनी नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही बहता रहता है, जिससे सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। कई स्थानों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस सड़क का उपयोग रोजाना हजारों ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान, बागवान, मरीज और अन्य यात्री करते हैं। सेब सीजन के दौरान बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर सड़कों के रख-रखाव और नालियों के निर्माण एवं सफाई के बड़े-बड़े दावे करते हैं ताकि बारिश के पानी की सुचारु निकासी हो सके, लेकिन वास्तविकता इससे बहुत अलग है। सड़क पर न तो पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था है और न ही नियमित रखरखाव किया जा रहा है।









