Shravani Mela 2026: अजगैवीनाथ धाम में आज पहुंचेगे CM सम्राट चौधरी

भागलपुर से जागरण संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के औपचारिक उद्घाटन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्
भागलपुर से जागरण संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के औपचारिक उद्घाटन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा जारी की है, जिसमें उनके आगमन से लेकर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण शामिल है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार, 28 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे अजगैवीनाथधाम के नमामि गंगे घाट पर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सरकारी योजनाओं के लोकार्पण का समावेश होगा, जो लगभग पौने दो घंटे तक चलेगा।
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत 2:35 बजे अतिथियों के स्वागत से होगी, इसके बाद 2:41 बजे दीप प्रज्वलन, 2:46 बजे स्वागतगान और 2:50 बजे अतिथियों का पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 2:53 बजे जिलाधिकारी द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 3:03 बजे शंखनाद के साथ होगा। इसके बाद 3:06 बजे श्रावणी मेला-2026 की स्मारिका 'एक झलक' का विमोचन, 3:09 बजे श्रावणी मेला मोबाइल एप का लोकार्पण और 3:12 बजे मेला के प्रचार-प्रसार से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल को कई सुरक्षा घेरों में बांटा गया है। इस दौरान सीआरपीएफ, बिहार पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त तैनाती रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन जांच के बाद ही मिलेगा। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर, एंटी-सबोटेज जांच, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी ड्यूटी निभाने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने के निर्देश दिए हैं।









