Shocking Revelation: श्रेया कालरा ने साझा किया यौन शोषण का दर्दनाक अनुभव

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपने गहरे राज उजागर करने का अवसर मिला। इसी क्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का एक
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपने गहरे राज उजागर करने का अवसर मिला। इसी क्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा दर्दनाक सच बताया, जिसे सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। श्रेया ने खुलासा किया कि जब वह केवल 13 साल की थीं, तब उनके एक कजिन ने उनका यौन शोषण किया था। इस घटना को उन्होंने अपने परिवार से छिपाकर रखा था, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनके परिवार पर बुरा असर पड़ेगा। श्रेया ने कहा कि वह यह राज इसलिए नहीं बताना चाहती थीं क्योंकि वह चाहती थीं कि उनके परिवार की खुशियों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती थी कि यह बात बाहर आए, क्योंकि इससे मेरे परिवार में बहुत कुछ बदल सकता है।" श्रेया ने यह भी बताया कि इस घटना के बारे में उनके परिवार के किसी सदस्य को नहीं पता है, केवल उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ को ही इस बारे में जानकारी है।
श्रेय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह किसी की सहानुभूति नहीं चाहतीं और न ही खुद को पीड़ित के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि लोग शो के बाहर जाकर मुझ पर तरस खाएं।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि जिस रिश्तेदार पर उन्होंने आरोप लगाया, उसकी मां का निधन हो चुका था। श्रेया ने कहा, "अगर मेरी मां को यह सच पता चलेगा तो वह पूरी तरह टूट जाएंगी।" इस खुलासे के दौरान श्रेया की भावनाएं स्पष्ट थीं, और उन्होंने अपने दर्द को साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वह हमेशा दूसरों को अपने हक के लिए लड़ने की सलाह देती थीं, लेकिन खुद अपनी बात किसी से नहीं कह पाईं।









