Snake Hiding Places: कहीं आपकी वॉशिंग मशीन में तो नहीं छिपा सांप?

बारिश के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। जब बारिश होती है, तो सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे अपने ठिकाने से
बारिश के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। जब बारिश होती है, तो सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे अपने ठिकाने से बाहर निकलकर घरों में घुसने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि सांप केवल बगीचों, स्टोर रूम या अंधेरे कोनों में ही छिपते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सांप आपकी वॉशिंग मशीन के अंदर भी छिप सकता है? जी हां, आपके बाथरूम में रखी वॉशिंग मशीन में सांप बहुत आसानी से घुस सकता है। हाल ही में एक घटना में वॉशिंग मशीन में सांप मिलने से लोग हैरान रह गए थे। यह ध्यान रखना जरूरी है कि सांप इंसानों के पास आने के लिए नहीं, बल्कि छिपने, गर्मी पाने या खाने की तलाश में घरों के आसपास पहुंचते हैं। इसलिए, घर की कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए।
वॉशिंग मशीन में सांप छिपने की संभावनाएं अधिक होती हैं, खासकर जब वह बाहर, बालकनी, गैरेज या किसी खुली जगह में रखी हो। मशीन का ढक्कन खुला रहने पर सांप अंदर घुसकर छिप सकता है। इसलिए कपड़े डालने से पहले वॉशिंग मशीन का ड्रम, मशीन के आसपास और नीचे के हिस्से को एक बार जरूर देख लें। इसी तरह, बारिश के मौसम में जूते और चप्पल अक्सर बाहर या दरवाजे के पास रखे रहते हैं, जिससे सांप या अन्य कीड़े-मकोड़े इनके अंदर छिप सकते हैं। जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लेना और अंदर देखकर ही पहनना चाहिए। घर में कबाड़ भी सांपों के लिए छिपने की जगह बन सकता है, इसलिए पुराने डिब्बे, बोरे, लकड़ियां, ईंटें, अखबार और लंबे समय से पड़े सामान को स्टोर रूम और गैरेज से हटा देना चाहिए।









