Special Trains for Baba Dham: समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिच
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त और सितंबर तक विभिन्न तिथियों पर चलेंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। समस्तीपुर जंक्शन से होकर जोड़ी ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन मधुबनी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह के मार्ग से किया जाएगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके। ट्रेन संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन जयनगर से रात्रि 09:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07:42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 1 से 31 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन - बुधवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन आसनसोल से दोपहर 01 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल भी इसी तरह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रक्सौल से रात्रि 12:30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए देवघर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। देवघर से संध्या 06:05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल भी प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन राघोपुर से रात्रि 02:50 बजे खुलकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। इस प्रकार, रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे उन्हें बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में कोई कठिनाई न हो।









