SSB Recruitment: पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एसएसबी भर्ती के नए नियम लागू; किसमें 50 फीसदी पद आरक्षित?

अधिसूचना में सहायक उपनिरीक्षक (जनरल ड्यूटी), हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए विस्तृत भर्ती व्यवस्था भी तय की गई है। ये नियम 2
अधिसूचना में सहायक उपनिरीक्षक (जनरल ड्यूटी), हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए विस्तृत भर्ती व्यवस्था भी तय की गई है। ये नियम 27 जुलाई 2026 को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गए। सहायक उपनिरीक्षक (जनरल ड्यूटी) के 5,886, हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 13,358 और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 54,109 स्वीकृत पद हैं। कार्यभार के अनुसार इन पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। नियमों में यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शारीरिक और चिकित्सीय मानकों को पूरा करना होगा तथा उन्हें एसएचएपीई-1 मेडिकल श्रेणी में होना आवश्यक है। अधिसूचना में तीनों ग्रुप 'सी' जनरल ड्यूटी पदों के लिए पदोन्नति, प्रतिनियुक्ति, पूर्व सैनिकों के पुनर्नियोजन, आरक्षण, परिवीक्षा, सेवानिवृत्ति, सेवा दायित्व तथा विभागीय पदोन्नति और पुष्टि समितियों से संबंधित प्रावधान भी निर्धारित किए गए हैं।









