Strict Measures Ahead of Kanwar Yatra: हापुड़ प्रशासन ने मीट-मछली और अंडे की दुकानों को किया बंद

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए और का
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, हापुड़ में मीट, मछली, अंडा और मांस की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर यात्रा के दौरान मीट की दुकानें खुली पाई गईं, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मीट की दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी कर 26 जुलाई से अगले आदेश तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह कदम कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हापुड़ पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से कई दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा, खाद्य और अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है।
हापुड़ की डीएम कविता मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें और होटल बंद रखने का आदेश दिया गया है। सभी मीट की दुकान मालिकों और रेस्टोरेंट संचालकों को सूचित किया गया है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक आदेशानुसार कांवड़ मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में मीट, मांस, मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 26 जुलाई से अग्रिम आदेशों तक अपनी दुकानें और होटल पूरी तरह से बंद रखें। यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है, तो संबंधित दुकान मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









