Trump's Warning to Iran: बातचीत सफल नहीं हुई तो तगड़े हमले के लिए तैयार रहो...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने एक सख्त रेड लाइन खींचते हुए कहा है कि कूटनीति के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने एक सख्त रेड लाइन खींचते हुए कहा है कि कूटनीति के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बातचीत से कोई समाधान नहीं निकलता है, तो अमेरिका तगड़ी सैन्य कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने कहा कि या तो बातचीत बहुत तेजी से आगे बढ़ेगी या फिर यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उनके इस बयान को ईरान पर बढ़ते अमेरिकी दबाव के संदर्भ में देखा जा रहा है। ट्रंप का यह बयान मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि ईरान की प्रतिक्रिया भी सख्त रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने Axios को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ बातचीत के लिए अब बहुत कम समय बचा है। जब उनसे पूछा गया कि वे कूटनीति को कितना वक्त देने को तैयार हैं, तो उन्होंने दो टूक कहा कि समय बहुत कम है। ट्रंप के इस तेवर ने मध्य पूर्व में जारी तनाव को और बढ़ा दिया है। ईरान का विदेश मंत्रालय भी इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है। प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि देश के फैसलों पर किसी बाहरी ताकत का नियंत्रण नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जंग होगी या शांति, यह वाशिंगटन तय नहीं करेगा।
इस बीच, बघाई ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ इस समय कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है। हाल के दिनों में ईरान और ओमान के बीच कई दौर की बैठकें हुई हैं, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और समुद्री आवाजाही पर चर्चा हुई है। ईरानी प्रवक्ता ने यूक्रेन-रूस युद्ध का भी जिक्र किया और कहा कि ईरान का इस संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन की हालिया कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ थी। बघाई ने इसे गैरकानूनी बताते हुए कहा कि इस मामले में यूक्रेन को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान ने कहा है कि वह बातचीत से परहेज नहीं करता, लेकिन किसी बाहरी दबाव में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।









