UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें Cut Off, DV-PST और Scorecard अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परिणाम इ
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परिणाम इस सप्ताह के अंत तक घोषित किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पिछले साल के कटऑफ के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 214.04644, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 187.31758, ओबीसी कैटेगरी के लिए 198.99599, एससी के लिए 178.04955 और एसटी के लिए 146.73835 के आसपास रहने की संभावना है। यह कटऑफ पिछले भर्ती के अनुसार है, और इसमें बदलाव संभव है। केवल वही उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ को पार करेंगे, उन्हें भर्ती के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट के लिए सफल माना जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 13,093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3,264 पद, ओबीसी के लिए 8,818 पद, एससी के लिए 6,857 पद और एसटी के लिए 647 पद आरक्षित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और कटऑफ के अनुसार अपनी स्थिति का आकलन करें। परिणाम की घोषणा के बाद, सभी सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।









