UP Police Recruitment Result Live: क्या कल तक आ जाएगा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट? यहां चेक कर लें लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होगा। साथ ही, परिणाम के
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होगा। साथ ही, परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, वे अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए योग्य माने जाएंगे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फिजिकल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
हाल ही में, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 जून को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 21,92,236 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों को परिणाम की प्रतीक्षा है, जो कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 31 जुलाई तक जारी होने की संभावना है। लेकिन, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 31 जुलाई या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम देखने का अवसर मिलेगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा। पिछले भर्ती प्रक्रियाओं की तरह, यह भी संभव है कि UPPRPB बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम जारी कर दे। इस कारण से, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक परिणाम जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।









