New Rail Connectivity for Uttarakhand: उत्तराखंड को जल्द मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सि
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण रेल प्रस्तावों पर चर्चा की। इनमें देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित करने का प्रस्ताव शामिल है। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और विस्तृत परीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम राज्य की रेल संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन और तीर्थाटन राज्य है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इस प्रकार के रेल सेवाओं के विस्तार से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में मुंबई और पश्चिम भारत के अन्य महानगरों में निवास करते हैं। ऐसे में बेहतर रेल संपर्क से उनके लिए यात्रा करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास से प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इससे उत्तराखंड के लोगों को अधिक सुविधाजनक और व्यापक रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य की रेल नेटवर्क को और भी विस्तारित किया जाएगा।









