Viral Video of Celebration by Cockroach Public Party: जानिए सोनम वांगचुक ने क्या कहा

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (cjp) के नेताओं द्वारा जश्न मनाने के वायरल वी
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं द्वारा जश्न मनाने के वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वांगचुक ने सभी समर्थकों से गरिमा, संयम और जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीत के साथ विनम्रता होनी चाहिए और सफलता हासिल करने जितनी ही महत्वपूर्ण बात सम्मान और विनम्रता बनाए रखना है। वांगचुक ने यह भी कहा कि इस तरह के जश्न से छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल, वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए छात्र विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा बने थे, जहां वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। सरकार द्वारा छात्र प्रदर्शनकारियों पर कानूनी कार्रवाई न करने और नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने के आश्वासन के बाद उन्होंने 23 जुलाई को अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था। इसके अलावा, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद CJP नेताओं के डांस करने और जश्न मनाने के वीडियो को लेकर ऑनलाइन तीखी बहस छिड़ गई है। आलोचकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तर्क दिया कि नीट-यूजी पेपर लीक के बाद छात्रों की आत्महत्या से जुड़े आंदोलन के बीच ऐसा जश्न संवेदनहीन था।
कई लोगों ने ये भी सवाल उठाया कि जब कई राज्यों में आम प्रदर्शनकारी गिरफ्तारियों का सामना कर रहे हैं, तब CJP नेतृत्व जश्न मना रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने CJP के जश्न पर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, 'CJP नेतृत्व होटल में जीत की पार्टी कर रहा है! दिल्ली में कई दिनों तक हिंसा देखने के बाद, इन तथाकथित युवा एक्टिविस्टों ने म्यूजिक चालू किया और डांस करना शुरू कर दिया।' आलोचकों के बीच CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि ये वीडियो नई पीढ़ी की इमोशन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम सड़क पर जितनी देर चाहें बैठ सकते हैं और नाचते हुए विरोध कर सकते हैं। दास ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई 5-स्टार होटल नहीं था, बल्कि दो या अधिकतम तीन-स्टार होटल का बेसमेंट हॉल था।









