Weather Alert in Himachal Pradesh: 31 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने 28
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक फ्लैश फ्लड का मध्यम खतरा भी बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कुल 108 सड़कें बंद हैं। इसके साथ ही 38 वाटर सप्लाई योजनाएं और 9 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। मंडी और कुल्लू में सबसे अधिक सड़कें बंद होने की सूचना है।
शिमला मौसम केंद्र ने 28 से 31 जुलाई के बीच विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। 28 जुलाई को बिलासपुर और सिरमौर में, 29 जुलाई को सिरमौर में, और 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, प्रदेश में 1 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 29 जुलाई की रात से 31 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधि सबसे अधिक रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई स्थानों पर लगातार हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।









