Weather Alert in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारिश का डबल अटैक! कटड़ा-सांबा में 24 घंटे में मूसलाधार बरसात, फ्लैश फ्लड का बड़ा अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में मानसून ने एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत दिखाई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत दिखाई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मडस्लाइड की घटनाओं को लेकर बड़ा अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन ने आम लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। पिछले 24 घंटों में सांबा में सर्वाधिक 87 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कटरा में 71.2 मिमी, उधमपुर में 65 मिमी और जम्मू शहर में 52 मिमी वर्षा हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के कई संवेदनशील जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 31 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू संभाग के कुछ जिलों में सुबह और शाम के समय अचानक तेज़ बारिश हो सकती है। वहीं, कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भी तेज़ बारिश के छोटे-छोटे दौर देखने को मिल सकते हैं।











