Who is Prof. Kamakoti: प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट', जानें उनकी उपलब्धियाँ

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा iit मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी को 'गोमूत्र एक्सपर्ट' कहे जाने के बाद से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी को 'गोमूत्र एक्सपर्ट' कहे जाने के बाद से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रोफेसर कामाकोटी की शैक्षणिक योग्यता, शोध कार्य और देश के प्रति उनके योगदान की एक विस्तृत सूची सामने आई है, जो उनके विशाल अनुभव और कद को दर्शाती है। प्रोफेसर कामाकोटी देश के प्रमुख कंप्यूटर वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने IIT मद्रास से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। 2001 में वे IIT मद्रास के फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और जनवरी 2022 में उन्होंने संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला। उनकी विशेषज्ञता कंप्यूटर आर्किटेक्चर, सूचना सुरक्षा और VLSI डिजाइन के क्षेत्र में है।
प्रोफेसर कामाकोटी का करियर कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं से भरा हुआ है। IIT मद्रास में उन्होंने JEE के चेयरमैन और 'इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड स्पॉन्सर्ड रिसर्च' के एसोसिएट डीन के रूप में कार्य किया है। उनके शोध कार्यों की बात करें तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स और सम्मेलनों में 150 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई Ph.D. और मास्टर ऑफ साइंस के शोध छात्रों को मार्गदर्शन किया है। उनके द्वारा उद्योग और सरकारी अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के लिए करीब 50 सफल परियोजनाएं पूरी की गई हैं। यह सब उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को दर्शाता है।
प्रोफेसर कामाकोटी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इनमें DRDO अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार, IESA टेक्नो विजनरी पुरस्कार, 'अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप', ACCS लाइफ-टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, IBM फैकल्टी पुरस्कार और वास्विक (VASVIK) इंडस्ट्रियल रिसर्च पुरस्कार शामिल हैं। इन सभी उपलब्धियों के साथ, प्रोफेसर कामाकोटी ने न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव से यह स्पष्ट होता है कि वे एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं।









