World's Oldest Cat: जानिए दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली 'मिली' के बारे में

अगर आपसे पूछा जाए कि एक बिल्ली कितने साल तक जी सकती है, तो शायद आप 15 से 20 साल का अनुमान लगाएंगे। लेकिन ब्रिटेन में एक बिल्ली ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया
अगर आपसे पूछा जाए कि एक बिल्ली कितने साल तक जी सकती है, तो शायद आप 15 से 20 साल का अनुमान लगाएंगे। लेकिन ब्रिटेन में एक बिल्ली ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। 'मिली' नाम की यह बिल्ली अब 31 साल की हो चुकी है, जो इंसानी उम्र के हिसाब से लगभग 146 साल मानी जा रही है। उसके मालिक, 71 वर्षीय लेस्ली ग्रीनहफ का दावा है कि मिली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित बिल्ली है। हालांकि, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज कराने के लिए उनके पास उम्र साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं। मिली पहले लेस्ली की पत्नी पॉला की पालतू बिल्ली थी, जिसे पॉला ने तब घर लाया था जब वह केवल तीन महीने की थी। साल 2020 में कोविड-19 के कारण पॉला का निधन हो गया, जिसके बाद मिली की देखभाल पूरी तरह से लेस्ली ने संभाली। लेस्ली बताते हैं कि पत्नी के निधन के बाद मिली कई दिनों तक ठीक से खाना नहीं खा रही थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उसे झींगे और चिकन खिलाकर सामान्य स्थिति में लाया। अब मिली सामान्य कैट फूड भी खा लेती है।
लेस्ली का मानना है कि मिली की लंबी उम्र का राज उसकी विशेष डाइट और आरामदायक जीवनशैली में छिपा है। पिछले 10 साल से मिली केवल बक्सटन मिनरल वॉटर ही पीती है। उसे सैल्मन, प्रॉन्स, चिकन और टूना दिया जाता है। इसके अलावा, उसे भरपूर प्यार और दुलार मिलता है, और वह अक्सर लेस्ली के साथ सोफे पर आराम करती है। लेस्ली ने बताया कि कुछ साल पहले उनके इलाके में पानी की पाइपलाइन का काम चल रहा था, जिसके दौरान उन्हें बक्सटन का बोतलबंद पानी दिया जाता था। जब नल का पानी गंदा होने लगा, तो उन्होंने खुद भी वही पानी पीना शुरू कर दिया और मिली को भी वही पानी देना शुरू किया। हाल ही में ब्रिटेन में आई भीषण गर्मी के दौरान, लेस्ली ने मिली को गर्मी से बचाने के लिए उसके पास दो पंखे चलाकर रखे। वह पानी में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडी हवा उसकी तरफ करते हैं, ताकि उसे आराम मिले।











