Action against illegal mining: सिंघम स्टाइल में अवैध खनन पर एक्शन

गोंडा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक खनन अधिकारी ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है। खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने एक जेसीबी को लगभग दो किलो
गोंडा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक खनन अधिकारी ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है। खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने एक जेसीबी को लगभग दो किलोमीटर तक उसके गेट से लटककर पीछा किया। यह घटना गुरुवार रात करीब एक बजे की है, जब उन्हें ग्राम बटोरा बख्तावर के पास अवैध खनन की सूचना मिली। खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर जेसीबी चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागना शुरू कर दिया। डॉ. अभय रंजन ने साहस दिखाते हुए भाग रही जेसीबी के गेट को पकड़ लिया और उस पर चढ़ गए। इसके बावजूद, चालक ने गाड़ी को दौड़ाना जारी रखा।
लगभग दो किलोमीटर तक गेट से लटके रहने के बाद, डॉ. अभय रंजन ने चालक पर दबाव बनाते हुए उसे गाड़ी रोकने के लिए मजबूर किया। अंततः, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर के पास पुलिस बल की मदद से जेसीबी को चारों ओर से घेरकर रोक लिया गया। इस साहसी कार्य के लिए खनन अधिकारी की प्रशंसा की जा रही है। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जेसीबी को जब्त कर लिया गया है और इसे सीज कर दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















