Air India Flight Turbulence: एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस से यात्रियों का भयावह अनुभव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई2379, जो फुकेट से दिल्ली आ रही थी, तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस घटना के दौरान विमान की ऊंचाई अ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई2379, जो फुकेट से दिल्ली आ रही थी, तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस घटना के दौरान विमान की ऊंचाई अचानक लगभग 300 फीट गिर गई, जिससे कई यात्री और केबिन क्रू घायल हो गए। हालांकि, विमान दिल्ली पहुंचकर सुरक्षित लैंड कर गया। लेकिन, इस घटना के बाद यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, 'ऐसा लगा जैसे आज मौत तय है।' एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट में कुल 137 यात्री, जिनमें तीन शिशु भी शामिल थे, और आठ क्रू मेंबर सवार थे। टर्बुलेंस के बाद विमान सामान्य रूप से उड़ान भरता रहा और लगभग 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री और स्टाफ सुरक्षित उतरे, लेकिन इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में केबिन क्रू को जोर से चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 'सीट बेल्ट बांध लें, कोई न उठे।' वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ओवरहेड बिन्स खुले पड़े हैं और सामान गलियारे में बिखरा हुआ है। छत में भी दरारें दिखाई दे रही हैं। इस घटना को लेकर एक यात्री मिन्चेन ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे बुरे दो घंटे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि सीट बेल्ट साइन बंद होने के बाद भी हमेशा सीट बेल्ट बांधकर रखें। उन्होंने देखा कि लोग हवा में उछल रहे थे और सिर से टकरा रहे थे। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि विमान नहीं बचेगा।
















