BJP Takes Major Action After Datiya By-Election: दतिया उपचुनाव में भितरघात पर भाजपा का बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला दतिया की संगठनात्मक संरचन
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला दतिया की संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित की गई दो सदस्यीय समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। भाजपा संगठन ने दतिया जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति, मंडल मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित सभी जिला संगठन की वर्तमान इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसे पार्टी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया।
दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने के कारण उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी ने उस समय अस्वीकार कर दिया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा संगठन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हार के कारणों की समीक्षा के दौरान पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भितरघात संबंधी शिकायतों के ऑडियो रिकॉर्डिंग और वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए।
















