Deployment of 250 Howitzers on PAK Border: भारत ने कहा- आत्मरक्षा में हर जरूरी कदम उठाएंगे

पाकिस्तान द्वारा भारत से सटी सीमा पर चीन द्वारा निर्मित लगभग 250 sh-15 सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोपों की तैनाती की रिपोर्ट सामने आई है। इस संदर्भ में भारत ने अप
पाकिस्तान द्वारा भारत से सटी सीमा पर चीन द्वारा निर्मित लगभग 250 SH-15 सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोपों की तैनाती की रिपोर्ट सामने आई है। इस संदर्भ में भारत ने अपने रुख को स्पष्ट किया है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के विकली मीडिया ब्रीफिंग में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आत्मरक्षा में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, भारत वो उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा अपनी तोपखाने आधुनिकीकरण योजना के तहत की गई तैनाती को लेकर भारत सतर्क है। उन्होंने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था और भविष्य में भी राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
रणधीर जायसवाल ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत का रुख इस मामले में स्पष्ट है और सीमा पार से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, भारत उन्हें उठाएगा। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों को ढोंग करार दिया। उन्होंने कहा कि जून से अब तक पाक बलों की कार्रवाई में कम से कम 90 नागरिकों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान वहां की जनता के विरोध और असंतोष को दबाने के लिए गोलियों, ब्लैकआउट और दमन का सहारा ले रहा है।
















