Income Tax Raids in Maharajganj: सोनौली हाईवे पर तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, दो करोड़ नकद बरामद

महराजगंज जिले के सोनौली हाईवे पर बुधवार की सुबह आयकर विभाग ने एक कारोबारी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने लगभग दो
महराजगंज जिले के सोनौली हाईवे पर बुधवार की सुबह आयकर विभाग ने एक कारोबारी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने लगभग दो करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इन प्रतिष्ठानों द्वारा नेपाल में अवैध आपूर्ति के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। आयकर विभाग के सहायक आयकर निदेशक (अन्वेषण), गोरखपुर के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम ने राइस मिल सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों की भी जांच की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। आयकर विभाग ने बताया कि जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों और डिजिटल अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले में आयकर अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने अचानक मिल परिसर में पहुंचकर सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। इसके बाद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए और उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज, डायरी और अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी व्यवसायी द्वारा गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मिलों का संचालन किया जाता है, जिनसे चावल और फ्लोर नेपाल में अवैध रूप से भेजे जाने का आरोप है।
















