JPSC Scam Response: JMM ने कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बेनकाब होंगे

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने हाल ही में जेपीएससी घोटाले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने हाल ही में जेपीएससी घोटाले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पांडेय ने कहा कि भाजपा को हेमंत सोरेन की सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और इस दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पांडेय ने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर छात्र को न्याय मिलेगा। जेपीएससी के बहाने सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले बड़े लोगों के चेहरे जल्द ही बेनकाब होंगे।
झामुमो महासचिव ने आगे बताया कि जब जेपीएससी में गड़बड़ी की शिकायत मिली, तो मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल विभागीय कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्राथमिकी भी दर्ज कराई और जांच एजेंसी को जेपीएससी कार्यालय भेजा गया। इस मामले में अध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। यह कार्रवाई यह साबित करती है कि सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी।
















