NEET Paper Leak Case: आरोपी पॉलिग्राफ टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को आरोपियों ने पॉलिग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को आरोपियों ने पॉलिग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की। यह मामला विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है, जहां न्यायाधीश अजय गुप्ता इसकी सुनवाई कर रहे हैं। आरोपियों मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल ने अदालत में एक आवेदन दाखिल कर इन तीनों वैज्ञानिक जांचों की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने इस आवेदन पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और यह भी कहा है कि एजेंसी को आवेदन की वैधानिकता पर अपना पक्ष रखना होगा।
विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपियों की पॉलिग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की मांग पर सीबीआई से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश ने जांच एजेंसी से पूछा है कि क्या इस तरह के आवेदन पर सुनवाई की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी। आरोपियों ने अदालत में कहा है कि वे बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से इन परीक्षणों को कराने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि वे अपनी नीयत को स्पष्ट करना चाहते हैं और निष्पक्ष जांच में सीबीआई की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये परीक्षण किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त फोरेंसिक साइंस लैब में कानून और संवैधानिक प्रावधानों के तहत कराए जा सकते हैं।
















