New Chairman for West Bengal PSC: सेवानिवृत्त IAS अनिल वर्मा को मिली अध्यक्षता

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) को नया और राजनीतिमुक्त नेतृत्व मिल गया है। राज्य सचिवालय नवान्न के वित्त विभाग द्वारा सोमवार
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) को नया और राजनीतिमुक्त नेतृत्व मिल गया है। राज्य सचिवालय नवान्न के वित्त विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बंगाल कैडर के 1989 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा को पीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल की संस्तुति के बाद की गई है और यह कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। अनिल वर्मा ने पहले नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के महानिदेशक और पश्चिम बंगाल मूल्यांकन बोर्ड की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अनिल वर्मा का प्रशासनिक करियर 37 वर्षों का है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के अधीन कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर कार्य किया है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा में आए वर्मा ने राज्य के 27 प्रमुख विभागों में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनिल वर्मा ने अपने करियर का अधिकांश हिस्सा पश्चिम बंगाल में बिताया है। उनके अनुभव का लाभ अब राज्य लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को मिलेगा, जिससे आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
















