Rail Connectivity in Northeast India: चिकन नेक रेललाइन का DPR तैयार, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

कटिहार। कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन के मौसम में मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखत
कटिहार। कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन के मौसम में मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिली है और यात्रा को सुगम बनाया गया है। कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने बताया कि अलुआबाड़ी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी तक लगभग 34 किलोमीटर लंबे चिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयार हो चुका है। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में सहायक होगी। इस रेलखंड के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलते ही इसे शुरू किया जाएगा, जिससे रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित, सुगम और क्षमता संपन्न हो सकेगा।
कटिहार रेल मंडल में भारत-नेपाल के बीच पहली सीधी मालगाड़ी का सफल परिचालन भी शुरू हो चुका है। इससे सीमापार व्यापार को नई मजबूती मिली है और कटिहार रेल मंडल की रणनीतिक एवं व्यावसायिक महत्ता में वृद्धि हुई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार रेल मंडल में कटिहार सहित कुल चयनित 19 रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण का कार्य अब अंतिम दौर में है, जबकि दूसरे चरण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
















