Tamanna's Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

संभल में फरवरी महीने में बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने उन्हें और उनके पति अमन त्यागी को नो
संभल में फरवरी महीने में बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने उन्हें और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी करते हुए दोबारा इसी तरह से कांवड़ लाने पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के पीछे प्रशासन का तर्क है कि इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। एसडीएम कोर्ट ने दोनों को छह महीने के लिए 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर पाबंद किया है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बुर्का पहनकर कांवड़ लाने की वजह स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में तमन्ना के पति अमन त्यागी ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार जाने की योजना बनाई है।
तमन्ना मलिक, जो एक मुस्लिम महिला हैं, ने इस साल फरवरी में बुर्के में ही कांवड़ लाकर चर्चा का विषय बनी थीं। उन्होंने फिर से हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ चढ़ाने की इच्छा जताई थी। मंगलवार को जब वह हरिद्वार जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। एसडीएम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा कि बुर्का पहनकर कांवड़ लाने से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर तमन्ना और उनके पति को छह महीने के लिए निजी मुचलके पर पाबंद किया गया है।
















