Train Cancellation Update: चक्रधरपुर रेल मंडल में 8 मेमू ट्रेनें 15 अगस्त तक रहेंगी रद

चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 8 प्रमुख मेमू पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि को दक्षिण पूर्व रेलवे (ser) ने 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय पिछले 2
चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 8 प्रमुख मेमू पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि को दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय पिछले 24 दिनों से इन ट्रेनों के ठप रहने के कारण लिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह अवधि बढ़कर कुल 35 दिन हो जाएगी। यात्रियों की बढ़ती समस्याओं के बीच रेलवे ने यह कदम उठाया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन मेमू ट्रेनों का रेक ओडिशा के पुरी धाम में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान स्पेशल ट्रेनें और लोकल सेवाएं चलाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे को सौंपा गया था। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इन ट्रेनों का रेक समय पर चक्रधरपुर मंडल को वापस नहीं मिल सका। इस स्थिति के कारण रेलवे को मजबूरन 15 अगस्त तक इन ट्रेनों के रद्दीकरण को बढ़ाना पड़ा है। इससे यात्रियों को यात्रा में और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
15 अगस्त तक रद रहने वाली मेमू ट्रेनों की सूची में शामिल हैं: 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू, 68025 चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू, 68029 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू, 68030 झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू, 68031 झारसुगुड़ा-सम्बलपुर मेमू, 68032 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू, 68033 झारसुगुड़ा-सम्बलपुर मेमू, और 68034 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू। इन ट्रेनों के लगातार रद रहने से राउरकेला, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर और चक्रधरपुर के बीच यात्रा करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सड़क मार्ग या अन्य महंगी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
















