Transport Services in Firozabad: घर बैठे होंगे परिवहन-सारथी के 100 काम

फिरोजाबाद के निवासियों के लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण सुविधा का ऐलान किया है। अब उन्हें उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पर
फिरोजाबाद के निवासियों के लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण सुविधा का ऐलान किया है। अब उन्हें उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने सारथी और वाहन पोर्टल की कुल सौ सेवाओं को आटो अप्रूवल व्यवस्था से जोड़ दिया है। आधार प्रमाणीकरण के बाद, पात्र आवेदकों के आवेदन तय मानकों के अनुसार पूरी होने पर स्वतः स्वीकृत होंगे। इससे लोगों को घर बैठे आनलाइन और समय पर सेवा का लाभ मिलेगा। इन सौ सेवाओं में सारथी पोर्टल की 29 और वाहन पोर्टल की 71 सेवाएं शामिल हैं, जो ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित हैं। यह कदम आवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाया गया है, जिससे उन्हें बिना एआरटीओ गए ही अपने कार्य पूरे करने की सुविधा मिलेगी।
पहले इन सेवाओं की संख्या 52 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। यह सुविधा न केवल आटो अप्रूव है, बल्कि फेसलेस भी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे आधार प्रमाणीकरण आधारित फेसलेस सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। कंडक्टर लाइसेंस से संबंधित सेवाओं में नवीनीकरण, डुप्लीकेट कंडक्टर लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस एक्सट्रैक्ट, नाम, पता, फोटो, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, लर्निंग लाइसेंस से संबंधित डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करने, नाम, पता, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन तथा लर्निंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट जैसी सेवाएं भी पूरी तरह आनलाइन कर दी गई हैं।
















