Nitin Gadkari acknowledges reduced mileage with E20 petrol: संसद में दिया जवाब

भारत सरकार ने e20 पेट्रोल के बारे में संसद में कई बार जानकारी दी है। हाल ही में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रि
भारत सरकार ने E20 पेट्रोल के बारे में संसद में कई बार जानकारी दी है। हाल ही में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के उपयोग से वाहन की ईंधन दक्षता में 2 से 6 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। यह कमी मुख्य रूप से वाहन की श्रेणी और उसकी उम्र पर निर्भर करती है। गडकरी ने यह जानकारी लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से साझा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ई20 पेट्रोल के उपयोग से इंजन के फेल होने का कोई संकेत ऑन-रोड वाहन परीक्षण में नहीं मिला है।
गडकरी ने अपने उत्तर में यह भी बताया कि ई20 पेट्रोल के उपयोग से वाहन की एक्सीलरेशन और राइड क्वालिटी में सुधार होगा। इसके अलावा, ई10 फ्यूल की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना है। उन्होंने एक अध्ययन का उल्लेख किया जिसमें बीएस-3, बीएस-4 और बीएस-6 मानकों वाली ई10 गाड़ियों पर ई20 पेट्रोल के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। यह अध्ययन ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा किया गया था।



















