Drug Smuggling in Train: उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से 7 किलो गांजा बरामद

चक्रधरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (rpf) ने ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से 7 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद क
चक्रधरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से 7 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह गांजा तस्करों द्वारा ए-1 कोच के बाथरूम की छत में छिपाकर रखा गया था। तस्करी की इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन के टीटीई (TTE) ने आरपीएफ कंट्रोल रूम को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ ने चक्रधरपुर स्टेशन पर ए-1 कोच की तलाशी शुरू की, लेकिन इसी बीच ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। इसके चलते चक्रधरपुर आरपीएफ ने राउरकेला आरपीएफ को तुरंत सतर्क किया ताकि गांजे की खेप को समय रहते पकड़ सकें।
जब ट्रेन राउरकेला स्टेशन पर पहुंची, तो आरपीएफ के जवानों ने ए-1 कोच की गहन तलाशी ली। इस दौरान बाथरूम की छत को खोलने पर भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे हुए 10 पैकेट गांजा बरामद हुए। जांच में पाया गया कि जब्त किया गया गांजा कुल 7 किलोग्राम वजन का था। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। राउरकेला आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जब्त किए गए गांजे को आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया है।


















