Kavad Yatra Begins: हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा

हरिद्वार में भगवान शिव की प्रिय कांवड़ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। इस अवसर पर कांवड़ यात्री बम-बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। प्र
हरिद्वार में भगवान शिव की प्रिय कांवड़ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। इस अवसर पर कांवड़ यात्री बम-बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने इस दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है, जिसके तहत 29 जुलाई की रात 12 बजे से हरिद्वार नगर क्षेत्र में सामान्य यातायात पर रोक लगा दी गई है। यह कदम कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मंगलौर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, सहारनपुर, छुटमलपुर, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, नजीबाबाद जैसे क्षेत्रों से आने वाले सभी हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। मेला क्षेत्र में करीब 70 हजार वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाली सभी रोडवेज बसें नेपाली तिराहा, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में जाएंगी। वहीं, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पंजाब और हरियाणा से आने वाली सभी रोडवेज बसें ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगी। बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और नैनीताल की ओर से आने वाली बसें नीलधारा या गौरीशंकर पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। इसके अलावा, हरिद्वार में कांवड़ कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सेवाओं पर 24 घंटे निगरानी रखेगा। जनपद हरिद्वार में सुरक्षा के लिए करीब छह हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।


















