CCSU Admission Dates: CCSU में UG-PG व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश 12 से 14 अगस्त तक

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। यह क
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 12 से 14 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी यूजी-पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएएलएलबी, बीकाम-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे एक से चार अगस्त तक समर्थ पोर्टल से पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा डाउनलोड कर मेरिट सूची तैयार करें। इस प्रक्रिया में वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस, सीसीएसयू से स्नातक, और संबंधित विषय में यूजी आनर्स सहित सभी निर्धारित वेटेज जोड़े जाएंगे।
सीसीएसयू ने यह भी बताया है कि परिसर विभागों और सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों के अनुदानित बीए, बीएससी, बीएससी (एग्रीकल्चर), बीकाम, एमए, एमएससी, एमएससी (एग्रीकल्चर) और एमकाम पाठ्यक्रमों में खेल कोटे के तहत पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर विभाग 12 अगस्त को पहले मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करेगा। इसी दिन संबद्ध महाविद्यालय और संस्थान चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर भेजेंगे। इसके बाद अभिलेखों के सत्यापन के बाद 12 से 14 अगस्त तक प्रवेश की पुष्टि की जाएगी।


















