International Achievement for India: डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल को मलेशिया में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त और सेवानिवृत आइएएस अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल को मलेशिया में एक महत्वपूर्ण सम्मा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त और सेवानिवृत आइएएस अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल को मलेशिया में एक महत्वपूर्ण सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित स्काउट सम्मान मलेशिया के मेलाका राज्य के राज्यपाल तुन सेरी सेतिया डा. हाजी मोहद अली बिन मोहद रुस्तम द्वारा प्रदान किया गया। खंडेलवाल को बिंतांग सेमांगत रिम्बा एमास (गोल्ड स्टार आफ द फारेस्ट स्पिरिट) सम्मान से अलंकृत किया गया है, जो कि स्काउट्स एसोसिएशन आफ मलेशिया का एक उच्चतम सम्मान है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्काउट आंदोलन के लिए असाधारण सेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व और अटूट समर्पण का परिचय दिया हो। यह सम्मान मलेशियाई स्काउट सम्मान श्रृंखला में तीसरे सर्वोच्च स्काउट सम्मान के रूप में जाना जाता है। यह विशेष रूप से उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने स्काउटिंग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डॉ. खंडेलवाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, युवाओं के विकास, चरित्र निर्माण, सामुदायिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय स्काउट सहयोग के प्रति आजीवन समर्पण के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपने कार्यक्षेत्र का व्यापक विस्तार किया है और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने वैश्विक स्काउट समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। डॉ. खंडेलवाल का मानना है कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उन्हें समाज के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


















