Viral Mid-Day Meal Video: यूपी के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सीतापुर जिले से
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सीतापुर जिले से सामने आए एक वीडियो ने इस योजना की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में बच्चों की थाली में दिखाई दे रही सब्जी में पानी की मात्रा अधिक है और सब्जियां नाममात्र की हैं। इसके अलावा, कई बच्चों को जली हुई रोटियां भी परोसी जा रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यह मामला महमूदाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चंगापुर का है। वायरल वीडियो में बच्चे मिड-डे मील लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। जब थाली में सब्जी डाली जाती है, तो वह लगभग पानी जैसी दिखती है। बच्चों को दी जा रही रोटियां भी कई जगह से जली हुई नजर आती हैं। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि सरकार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन यदि स्कूलों में इस तरह का भोजन परोसा जाएगा, तो योजना का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।


















