After 700 songs, anyone would get tired: अमाल मलिक का अरिजीत के इंडस्ट्री से दूरी बनाने पर बयान

जनवरी 2026 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह संगीत छोड़ नहीं रहे हैं, बल
जनवरी 2026 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह संगीत छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि कमर्शियल फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड करना बंद कर रहे हैं। अरिजीत की इस घोषणा ने उनके फैंस को हैरान और दुखी कर दिया था। हालांकि, उन्होंने कभी इसके पीछे की वजह नहीं बताई। अब म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने इस विषय पर अपनी राय साझा की है। अमाल ने बताया कि अरिजीत ने संन्यास लेने का फैसला अचानक नहीं लिया था, बल्कि उन्होंने इसके लिए 1-2 साल पहले ही मन बना लिया था।
पिंकविला के साथ बातचीत करते हुए अमाल मलिक ने कहा कि वह बहुत पहले ही अरिजीत के इंडस्ट्री के प्रति दिलचस्पी खोने का आभास कर चुके थे। उन्होंने कहा कि जब अरिजीत ने सार्वजनिक तौर पर अपने निर्णय की घोषणा की, तब तक उनके साथ काम कर चुके सभी लोग इस बात को समझ चुके थे कि फिल्मी म्यूजिक में उनका मन नहीं रहा था। अमाल ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी ने अरिजीत को मजबूर किया था, यह फैसला उन्होंने खुद लिया था।
अमाल ने आगे बताया कि फिल्मी म्यूजिक में जब कोई कलाकार बड़ा नाम बन जाता है, तो उसे अपने प्रोजेक्ट्स चुनने की आजादी मिल जाती है। इंडस्ट्री में पैसे का इतना प्रभाव है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि जितने पैसे लगें, लगा दो, गाना बनाओ और अरिजीत से गवा लो। अरिजीत सिंह की आवाज होने से गाने के हिट होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन, अरिजीत को यह एहसास हुआ कि सबसे ज्यादा मायने गाने की गुणवत्ता रखती है।
अमाल का मानना है कि लंबे और सफल करियर के बाद, अरिजीत ने अपने काम को लेकर चयन करने का अधिकार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कई भाषाओं में करीब 700 गाने गाने के बाद, कोई भी कलाकार थक जाएगा। अरिजीत सिंह जैसा टैलेंट पीढ़ियों में एक बार देखने को मिलता है। अमाल ने कहा कि हर किसी के पास उनकी जैसी काबिलियत या करियर के शिखर पर पहुंचकर भी पीछे हटने की हिम्मत नहीं होती।



















