Ajay Devgn was to play Ram before Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर से पहले अजय देवगन बनने वाले थे राम, 100 करोड़ की रामायण क्यों रह गई अधूरी?

बॉलीवुड में इस समय रणबीर कपूर और यश की रामायण को लेकर चर्चा जोरों पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बॉलीवुड के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से ए
बॉलीवुड में इस समय रणबीर कपूर और यश की रामायण को लेकर चर्चा जोरों पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बॉलीवुड के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है, जिसका बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी रामायण पर एक बड़ी फिल्म बनाने की कोशिश की गई थी, जो कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी? इस फिल्म में अजय देवगन भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण यह प्रोजेक्ट स्थगित हो गया।
रणबीर कपूर और यश की रामायण से पहले बॉलीवुड में दो बड़े बजट की रामायण बनाने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन दोनों ही प्रोजेक्ट कभी पर्दे तक नहीं पहुंच सके। इनमें से एक फिल्म सोहेल खान बनाने वाले थे, जिसमें सलमान खान भगवान राम और सोनाली बेंद्रे माता सीता का किरदार निभाने वाली थीं। दूसरी रामायण राजकुमार संतोषी की थी, जिसमें अजय देवगन राम और रितेश देशमुख लक्ष्मण बनने वाले थे। दोनों प्रोजेक्ट अलग-अलग कारणों से बंद हो गए।
राजकुमार संतोषी ने एक समय पर रामायण बनाने का ऐलान किया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। फिल्म में अजय देवगन को भगवान राम और रितेश देशमुख को लक्ष्मण के रोल के लिए फाइनल किया गया था, जबकि रावण के किरदार के लिए प्रकाश राज को चुना गया था। संतोषी ने कहा था कि रावण के परिवार के सभी किरदारों के लिए साउथ के कलाकारों को कास्ट किया जाएगा।
वर्तमान में नितेश तिवारी की रामायण दो भागों में बनाई जा रही है। इसका पहला भाग इस साल रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिकाओं में नजर आएंगे।



















