Action on RIMS Former Director's Son's Dual Appointment: रिम्स के पूर्व निदेशक के बेटे की दोहरी नियुक्ति पर एक्शन, रिपोर्ट तैयार; हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के पुत्र ऋषभ कुमार की कथित दोहरी नियुक्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की प्र
रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के पुत्र ऋषभ कुमार की कथित दोहरी नियुक्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस मामले में रिम्स प्रबंधन एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही झारखंड हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि ऋषभ ने बिना इस्तीफा दिए किसी अन्य संस्थान में योगदान दिया है, तो सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, श्रेयम कुमार रिम्स के मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) विभाग में ट्यूटर के पद पर कार्यरत थे। रिम्स के अपर अधीक्षक ने बताया कि ऋषभ ने रिम्स से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिए बिना ही छुट्टी लेकर लखनऊ के एक निजी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के रूप में योगदान दे दिया। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, अब तक उनका इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ है, जिससे यह मामला सरकारी सेवा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर उनकी सेवा से संबंधित सभी दस्तावेजों, अवकाश, उपस्थिति और नियुक्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
















