BJP MP Janardan Mishra's Controversial Statement: शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?

मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने रविवार को एथेनॉल के विरोध में एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं, तो त
मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने रविवार को एथेनॉल के विरोध में एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं, तो तुम्हारे बाप के यहां से आएगा। यह बयान रीवा एयरपोर्ट पर नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जहां डिप्टी सीएम और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
सांसद मिश्रा ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रहे हैं, जबकि यह देश में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मंच पर कहा, "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?" यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
जनार्दन मिश्रा ने यह भी बताया कि भारत में केवल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन होता है और 80 प्रतिशत तेल विदेश से आयात करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18,000 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ लोग इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बघेली भाषा में कहा कि आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा।














