Fake IAS Arrested in Khagaria: बिहार के खगड़िया में फर्जी IAS अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को जिला जांच इकाई और स्थानीय पुलिस ने एक छापेमारी की। यह कार्रवाई जमालपुर बाजार के वार्ड संख्या 31 में की
बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को जिला जांच इकाई और स्थानीय पुलिस ने एक छापेमारी की। यह कार्रवाई जमालपुर बाजार के वार्ड संख्या 31 में की गई, जहां एक व्यक्ति के घर पर दोपहर से रात तक छापेमारी चली। इस दौरान, पुलिस ने भारत सरकार लिखे दो लग्जरी वाहनों सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया।
छापेमारी के दौरान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू नामक एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पिता का नाम दिवंगत परमेश्वर गुप्ता बताया जा रहा है। मनीष के पास से एक टेस्ला की ड्राइवरलेस कार और एक SUV गाड़ी बरामद हुई है। इसके अलावा, उसके पास से लैपटॉप, कई एटीएम कार्ड, एक मूर्ति और अन्य संदिग्ध सामान भी मिले।
पूछताछ के दौरान, मनीष ने खुद को IAS अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का एजेंट बताया। हालांकि, पुलिस ने उसकी इन दावों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब जब्त किए गए वाहनों के दस्तावेजों और सरकारी पहचान के कथित दुरुपयोग की भी जांच कर रही है।
गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर डीआईयू की टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस की टीम जब्त सामानों की जांच कर रही है और कार्रवाई की योजना बना रही है।















