Bribery in Electricity Connection: पूर्णिया के JE और दो टेक असिस्टेंट गिरफ्तार

पूर्णिया जिले के केनगर में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पटना से आई विशेष निगरानी इकाई (svu) की टीम ने गुरुवार को उत्तर बिहा
पूर्णिया जिले के केनगर में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पटना से आई विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने गुरुवार को उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कार्यालय में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान कनीय अभियंता (JE) भरत मलिक और उनके दो तकनीकी सहायकों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना ने बिजली विभाग के कार्यालय में हड़कंप मचा दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भरत मलिक के अलावा तकनीकी सहायक आशुतोष पांडेय और पंकज कुमार मेहता शामिल हैं। इन तीनों को पटना ले जाया गया है।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित राजेश कुमार साह ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के स्वीकृति के लिए जेई भरत मलिक ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पहले ही 5 हजार रुपये आवेदन सत्यापन के समय दे दिए थे और शेष 10 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। इस रिश्वतखोरी से परेशान होकर राजेश साह ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट, पटना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गुप्त जांच की और आरोप सही पाए जाने पर एक विशेष धावा दल का गठन किया।
















