Bridge Collapse in Himachal: पांवटा साहिब में भारी बारिश से पुल का एक पिलर गिरा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को भारी बारिश के कारण बाता नदी पर बना पुल टूट गया। यह घटना उस समय हुई जब जिले के ऊपरी हिस्से में
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को भारी बारिश के कारण बाता नदी पर बना पुल टूट गया। यह घटना उस समय हुई जब जिले के ऊपरी हिस्से में मूसलधार बारिश हो रही थी, जिससे कालाअंब पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित पुराना बातापुल का एक पिलर पानी के तेज बहाव में गिर गया। इस घटना के बाद पुल का एक बड़ा हिस्सा भी नदी में गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय पुल पर कोई वाहन नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुल का पिलर पहले से ही क्षतिग्रस्त था और तिरछा हो गया था, जिसके चलते प्रशासन ने पहले ही इस पुल पर ट्रैफिक कम कर दिया था। गनीमत यह रही कि भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक को नए पुल पर डायवर्ट कर दिया गया था। यह पुल 1960 के दशक में बना था और इसकी स्थिति को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही थी।
नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिकारियों ने सोमवार शाम को घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आगामी निरीक्षण के लिए शिमला और दिल्ली से नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी जल्द ही पांवटा साहिब पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा पहले ही प्रस्ताव भेज दिया गया था। हालांकि, यह देखना होगा कि यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है। एनएचएआई धौलाकुआं के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने बताया कि बाता नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा चुका है।


















