CG Crime: जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा, डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे लोगों पर छापा मारा। इस छापेमारी
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे लोगों पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इससे पहले भी पुलिस ने एक स्वास्थ्यकर्मी को जुआ खेलते हुए पकड़ा था, और अब वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को भी इसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रानीडोंगरी के जंगल में खेत के पास स्थित एक झोपड़ी पर दबिश दी गई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अचानक छापा मारा, जिससे जुआरियों को भागने का कोई मौका नहीं मिला। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई, जिससे सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने मौके से 1.25 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
















