CJP Activists Arrested: छत्तीसगढ़ से तीन आंदोलनकारी डकैती की साजिश में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन आरोपितों को रायपुर पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन आरोपितों को रायपुर पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल रहे थे और दिल्ली में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली के सागरपुर निवासी देवांश, नजफगढ़ निवासी सुशांत कुमार पासवान और बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मयंक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन आरोपितों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पीछे से पकड़ा। डीसीपी, नार्थ दीपमाला कश्यप ने कहा कि गुढ़ियारी पुलिस ने इन आरोपितों को हथियार मिलने के बाद थाने लाकर पूछताछ की।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपितों ने अप्रैल माह में कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की थी। वे लगातार संपर्क में रहकर डकैती की योजना को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उस समय उनके साथियों की कमी के कारण डकैती नहीं की जा सकी थी। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी आपस में मिलकर इस योजना को अंजाम देने के लिए सक्रिय थे। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए वे लगातार सतर्क हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















