Encounter in Shamli: कैराना के कुख्यात बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस, एसओजी और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैराना पलायन कांड के मुख्य आरोपित और कु
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस, एसओजी और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैराना पलायन कांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य फुरकान उर्फ फैमू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। फुरकान पर एक लाख रुपये का इनाम था और वह पिछले कुछ समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने फुरकान के कब्जे से देशी कारबाइन और पिस्टल बरामद की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बुधवार को झिंझाना थाना क्षेत्र में खानपुर कलां-रंगाना मार्ग पर पुलिस को सूचना मिली थी कि फुरकान और उसका साथी वहां मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।
















