Escape from Police Custody: खेलगांव थाने के बाथरूम से फरार हुआ चोरी का आरोपित

खेलगांव थाना में एक चोरी के आरोपित के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना तब हुई जब मो असफाक अंसारी नामक आरोपि
खेलगांव थाना में एक चोरी के आरोपित के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना तब हुई जब मो असफाक अंसारी नामक आरोपित को एक दिन पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे बाथरूम जाने के लिए पुलिस द्वारा हाजत से बाहर निकाला गया था, लेकिन जब पुलिस ने उसे बुलाया तो वह बाथरूम में मौजूद नहीं था। जांच में पता चला कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया। इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और इस मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
खेलगांव थाना कांड संख्या 39/2026 के तहत 30 जुलाई को दर्ज चोरी के मामले में मो असफाक अंसारी और एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। असफाक मौलाना आजाद कालोनी, नामकुम का निवासी है। पुलिस अवर निरीक्षक शिवनंदन कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को उन्हें आरोपितों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोपहर करीब 1.25 बजे असफाक ने बाथरूम जाने की जिद की, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे बाथरूम तक ले गए। कुछ समय बाद जब पुलिस ने उसे आवाज दी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर जब पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा खोला, तो वह वहां नहीं था।
















