Kidnapping in Gorakhpur: गोरखपुर जिला अस्पताल से वर्दीधारी ने बच्ची का अपहरण कर उतारा मौत के घाट

गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहरण की गई एक बच्ची का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। यह घटना पुलिस की छवि पर एक और दाग साबित हुई है। गोरखपुर में पुलिसकर्मियों पर
गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहरण की गई एक बच्ची का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। यह घटना पुलिस की छवि पर एक और दाग साबित हुई है। गोरखपुर में पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों की यह पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों में न केवल मुकदमे दर्ज हुए, बल्कि कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया और विभागीय कार्रवाई भी की गई। इन घटनाओं ने बार-बार पुलिस महकमे की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में गोरखपुर में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अगस्त 2022 में चौरीचौरा क्षेत्र में तैनात दरोगा विनय कुमार पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद दिसंबर 2024 में एक फिजियोथेरेपी छात्रा ने एक अन्य दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गाजियाबाद ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इन घटनाओं ने पुलिस विभाग की छवि को और भी धूमिल किया।
















